ईरान की इस्लामी व्यवस्था के हित संरक्षक परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता इतिहास की सबसे अत्याचारग्रस्त जनता है और कई पीढ़ियों तक उसने शिविरों में जीवन व्यतीत किया है और वर्षों से उसने आराम एवं शांति नहीं देखी है।
आयतुल्लाह अली अकबर हाशेफी रफसन्जानी ने मंगलवार को मुसलमानों के मध्य विश्व क़ुद्स के महत्व की ओर संकेत किया और पिछले वर्षों की भांति उसमें अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने पर बल दिया।
इस्लामी व्यवस्था के हित संरक्षक परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को चाहिये कि वे फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति अपने प्रेम और इसी प्रकार इस्राईल तथा सबसे महत्वपूर्ण विश्व में होने वाले अत्याचार के प्रति अपनी घृणा व्यक्त करें।
आयतुल्लाह हाशेमी रफ़सन्जानी ने इसी प्रकार वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली परमाणु वार्ता की ओर संकेत किया और स्पष्ट किया कि दुनिया इस महत्वपूर्ण वास्तविकता तक पहुंच गयी है कि ईरानी राष्ट्र से सम्मान के साथ वार्ता करना चाहिये।